तेजस्वी यादव की बढ़ गई मुश्किलें, समन भेजने पर कोर्ट आज लेगा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला

इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि मामले में समन भेजने पर अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में आज फैसला होगा। ये तेजस्वी यादव द्वारा गुजरातियों को ठग कहने के मामला है।

आपको बता दें कि गुजरातियों को ठग कहने का ये पूरा मामला है। इस मामले में 19 मई को पिछली सुनवाई हुई थी। 19 मई को हुई पिछली सुनवाई में शिकायतकर्ता हरीश मेहता के वकील ने कोर्ट में सबूत पेश किए थे। सबूतों की जांच के बाद आज कोर्ट तेजस्वी यादव को समन भेजने या न भेजने का फैसला ले सकती है।

GridArt 20230612 130438614

गौरतलब है कि बैंकों का पैसा लेकर देश से फरार हुए हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का नाम इंटरपोल के ‘रेड नोटिस’ से हटा दिया गया, जिसके बाद बजट सत्र के समय तेजस्वी यादव ने पटना में कहा था कि वर्तमान में जो हालात हैं, उसे देखा जाए तो सिर्फ ‘गुजराती ही ठग’ होते हैं। उनको माफ भी कर दिया जाता है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *