बिहार में खेला से पहले गाना गाते दिखे तेजस्वी यादव, ‘ना छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं…’

फ्लोर टेस्ट को लेकर बिहार की राजनीति अपने उफान पर हैं। सभी पार्टियों के विधायक पटना पहुंच चुके हैं। राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार में खेला होने का दावा किया है। इस समय वे राजद व महागठबंधन के सहयोगी विधायकों के साथ अपने सरकारी आवास पर डेरा डाले हुए हैं।

तमाम राजनीतिक उठापटक के बीच तेजस्वी यादव और महागठबंधन के विधायकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव अपने विधायकों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियों में वे सभी गानों का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में ‘ना छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं, बहुत जख्म सीने पे खाए हुए हैं…’ गाना गाया जा रहा है। गाने पर तेजस्वी यादव और महागठबंधन के सभी विधायक गुनगुनाते और झूमते दिखाई दे रहे हैं।

12 फरवरी को है फ्लोर टेस्ट

12 फरवरी यानी कल बिहार में फ्लोर टेस्ट है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की राजनीतिक गहमागहमी अपने चरम पर है। तेजस्वी यादव ने खेला होने का भी दावा किया है। इन सबके बीच तेजस्वी यादव और उनके विधायक के गाने वाला यह वीडियो काफी वायरल है।

सत्ता परिवर्तन के बाद पहला सत्र

बता दें कि पिछले माह की 28 जनवरी को बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से होकर गुजरेगी।

नीतीश कुमार अपनी सरकार के लिए बहुमत पर वोटिंग का प्रस्ताव सदन में रखेंगे। इसके बाद विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होगा। सत्ता परिवर्तन के बाद विधान मंडल का यह पहला सत्र है।

रविवार शाम जदयू विधायक दल की बैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को संबोधित किया। बिहार के विकास के लिए एकजुट रहने की बात कही है।

Related Posts

“राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

Share Add as a preferred…

Continue reading
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

Share Add as a preferred…

Continue reading