बेलागंज में बोले तेजस्वी यादव, जब भैंस नहीं पटक पाई तो भाजपा…

बिहार में विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव 13 नवम्बर को होने वाला है। तरारी, रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज पर 13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को काउंटिंग होगी। बेलागंज में चुनाव प्रचार के लिए तेजस्वी यादव पहुंचे थे। सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव के पक्ष में वोट मांगने के लिए तेजस्वी यादव बेलागंज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला कहा कि जब हमको भैंस नहीं पटक पाई तो भाजपा क्या पटकेगी?

पीएम मोदी के सामने हम नाक नहीं रगड़ेंगे। लालू प्रसाद यादव के शरीर में जितना खून था, भाजपा को रोकने में लगा दिया। जो बचा है उसे भी बीजेपी को रोकने में लगाएंगे। यह लालू और राजद का पार्टी है। सिर कट जाए तो कट जाए लेकिन मोदी के सामने नाक नहीं रगड़ेंगे। लालू सेना तैयार है।

तेजस्वी यादव ने बेलागंज की जनता से कहा कि दिवाली और छठ खत्म हो गया अब लोकतंत्र के त्योहार को भी 13 नवंबर को बढ़चढ़कर मनाए। 13 तारीख को घर से निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग कीजिये। यह 2025 जीतने का उपचुनाव है। लालटेन चुनाव चिन्ह नहीं बल्कि देश की संविधान को बचाने का चिन्ह है। देश के संविधान और तरक्की के लिए हम सबको एकजुट होना पड़ेगा।

अगर बेइमानी नहीं हुई होती तो 2020 में हम सरकार बिहार में बना ही लेते। हमलोग काम करने वाले लोग है। जनता की असली दुश्मन बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई है। तेजस्वी ने आगे कहा कि यदि हम 17 महीने नहीं होते तो आज 15 लाख नौकरी नहीं मिलती। हमने पूरी पॉलिसी बनाई जिस पर काम किया गया। लालू यादव को जेल भेज हम पर भी मुकदमा किया गया। जनता ने ताकत दिया है तभी तो लालू नरेंद्र मोदी से लड़ते है। लालू सेना आगे भी लड़ने को तैयार है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला-2026: तैयारियां अंतिम चरण में, भागलपुर प्रशासन ने विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    Share Add as a preferred…

    सुल्तानगंज में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, सरकारी योजनाओं की समीक्षा और विभागीय अनुपस्थिति पर मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *