मुंबई से बैठक कर लौटे तेजस्वी यादव, कहा – वन नेशन वन इनकम की हो व्यवस्था

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई में विपक्षी एकता की बैठक के बाद शुक्रवार की शाम पटना लौट आये. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोकसभा के विशेष सत्र बुलाया जाने को लेकर कहा कि -हमने तो पहले कहा था कि चुनाव समय से पहले होगा. इसको लेकर हम लोग तैयारी भी कर रहे थे. उन्होंने कहा कि लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने का मतलब क्या है जो बात वह कह रहे हैं वो पहले से जानते थे।

वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वन नेशन वन इलेक्शन की जो बात कर रहे हैं, उन्हें सबसे पहले देश में वन नेशन वन इनकम की व्यवस्था करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि फिलहाल केंद्र में बैठी सरकार जो बातें कर रही है वह कहीं से भी उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि हम शुरू से कहते रहे हैं कि सबसे पहले वन नेशन वन इनकम की व्यवस्था कीजिए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां तक ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की बात है, हम प्रधानमंत्री मोदी को सुझाव देंगे कि पहले ‘वन नेशन, वन इनकम’ तो करें…अभी कह रहे हैं ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ बाद में कहेंगे केवल केंद्र का ही चुनाव हो राज्यों का चुनाव खत्म कर देंगे…ये सब बेकार की बातें हैं, कहीं चलने वाली नहीं हैं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *