जन विश्वास यात्रा के तहत सिवान पहुंचे तेजस्वी यादव, तरवा मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज जन विश्वास यात्रा के तहत सिवान के तरवा मैदान में आम लोगों को संबोधित करेंगे. इसे लेकर तैयारी पूरी है. वो कल देर रात ही सिवान पहुंच चुके थे और आईबी में ठहरे हुए थे, आज तेजस्वी यादव और तसलूमुद्दीन अंसारी की शहाबुद्दीन परिवार से मिलने की चर्चा जोरों पर है, लेकिन अभी तक इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हो पा रही है।

हेना शहाब से हो सकती है मुलाकातः माना जा रहा है कि इस यात्रा के माध्यम से न केवल वह आम अवाम के बीच अपनी पैठ मजबूत करेंगे बल्कि वैसे नेताओं को भी साथ लाएंगे, जो हाल के वर्षों में राष्ट्रीय जनता दल से नाराज चल रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब से भी उनकी मुलाकात हो सकती है. हालांकि हेना शहाब ने अपने एक बयान में कहा था कि वो अभी किसी पार्टी में नहीं हैं।

ये भी पढ़े..

भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

Share Add as a preferred…

बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

Share Add as a preferred…