तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के भाषण पर उठाए सवाल, कहा- “बिहार में हर जगह भ्रष्टाचार और अपराध”

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आगाज आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ हुआ। राज्यपाल ने सदन में सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाषण पर कड़ा रिएक्शन दिया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह वही पुराना रटाधारा भाषण है जो हर सरकार राज्यपाल के जरिए पढ़वाती है। उन्होंने कहा, “भाषण में हर जगह हरियाली दिखाई देती है, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। दिनदहाड़े हत्या, रेप, लूट, अपहरण और गोलीकांड जैसी घटनाएं आम हैं। ब्लॉक चले जाइए, थाना चले जाइए, हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है।”

उन्होंने सवाल उठाया कि पूरे देश में सबसे पिछड़ा और फिसड्डी राज्य क्यों बिहार है। तेजस्वी ने कहा, “बिहार हर मोर्चे पर पीछे है। अगर कहीं आगे है तो सिर्फ दो मामलों में—भ्रष्टाचार और अपराध। बातें बड़ी-बड़ी हो रही हैं, लेकिन यह सिर्फ खानापूर्ति है।”

नीट छात्रा की मौत की जांच सीबीआई को सौंपे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले हैं जिनकी जांच सालों से सीबीआई को सौंपे जाने के बाद भी कोई नतीजा नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न्याय के साथ विकास की बातें करती है, लेकिन व्यवहार में ठीक उल्टा करती है।


 

  • Related Posts

    सहरसा में कलयुगी बेटों का खूनी खेल: जेल में बंद बेटे ने दी पिता की 4 लाख की सुपारी; शूटर और बड़ा भाई गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading