गोपालगंज के थावे मंदिर में तेजस्वी यादव ने की पूजा अर्चना, विकास कार्यों का किया शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को गोपालगंज स्थित थावे मंदिर में पूजा-अर्चना की. नवरात्रि के पांचवे दिन तेजस्वी यादव ने बिहार के प्रसिद्ध देवी मंदिर में थावेवाली माता मंदिर  पहुंचकर दर्शन पूजन किया. तेजस्वी अकेले ही यहां पहुंचे थे. तेजस्वी के मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने उन्हें विधि-विधान से पूजा कराई.

इस दौरान तेजस्वी को चुनड़ी भेंटकर स्वागत किया गया. वहीं राजद नेताओं ने तेजस्वी यादव के गोपालगंज आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया. जगह जगह राजद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की. तेजस्वी ने थावे माता मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण एवं विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास किया.

  • ये भी पढ़े..

    विधानसभा में तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर सत्ता पक्ष का तंज, किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के तीन गंगा घाटों का किया लोकार्पण, ₹46.26 करोड़ से हुआ आधुनिक विकास

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *