पश्चिमी चंपारण में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राजा यादव से मिले तेजस्वी यादव

पश्चिमी चंपारण: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पश्चिमी चंपारण में फिटनेस आइकॉन बिहारी टार्ज़न राजा यादव से हुई भेंट को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है।

तेजस्वी यादव ने लिखा कि अपनी अद्भुत शारीरिक शक्ति, गति और सहनशक्ति के लिए मशहूर राजा यादव से मुलाक़ात बेहद प्रेरणादायक रही। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को फिटनेस के साथ-साथ लोकतंत्र की मज़बूती के लिए भी सक्रिय होना चाहिए।

तेजस्वी यादव के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में यूज़र्स इस मुलाक़ात को लेकर उत्साह जता रहे हैं और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश बता रहे हैं।

Related Posts

पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

Share Add as a preferred…

Continue reading
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबियत बिगड़ी, चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती

Share Add as a preferred…

Continue reading