पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- “जनता की जेब काट रही डबल इंजन सरकार”

तेजस्वी यादव ने पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में तेल की कीमतों में करीब 5 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार “जनविरोधी और पूंजीपरस्त” नीतियों पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब भी आम जनता को राहत नहीं दी गई और अब फिर लगातार कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 की तुलना में कच्चे तेल की कीमतें अभी भी कम हैं, लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं। उनके मुताबिक इसका असर आने वाले समय में महंगाई, बेरोजगारी और छोटे कारोबारों पर देखने को मिलेगा।

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बढ़ती ईंधन कीमतों से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिससे रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी होंगी। उन्होंने कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर गरीब, मध्यम वर्ग, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों से ज्यादा “हेडलाइन मैनेजमेंट” और राजनीतिक ध्रुवीकरण पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद और नाम बदलने जैसे मुद्दों पर ज्यादा फोकस कर रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर इसी तरह तेल की कीमतें बढ़ती रहीं तो आने वाले दिनों में महंगाई और आर्थिक दबाव और ज्यादा बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- “जनता की जेब काट रही डबल इंजन सरकार”

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगी कृषि योजनाओं की जानकारी

    Share Add as a preferred…

    तिनटंगा करारी को गोपालपुर अंचल से जोड़ने की दिशा में पहल तेज, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर जिला प्रशासन सक्रिय

    Share Add as a preferred…