तेजस्वी यादव ने बुलाई बड़ी बैठक, राज्यसभा चुनाव पर हो सकता है बड़ा ऐलान

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को पार्टी की अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार 1 मार्च को पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में होगी।

सूत्रों का कहना है कि बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और संभावित राजनीतिक फैसलों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही राज्यसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी अपनी रणनीति स्पष्ट कर सकती है।

राजद की बड़ी बैठक पर सबकी नजर

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवार चयन और समर्थन के समीकरण पर भी अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की नजरें इस पर टिकी हैं कि पार्लियामेंट्री बोर्ड क्या फैसला लेता है और आने वाले दिनों में राजद की राजनीतिक दिशा क्या होगी।

  • ये भी पढ़े..

    राजस्व विभाग की रैंकिंग पर मंत्री दिलीप जायसवाल सख्त, बोले- हर जिले का लक्ष्य टॉप-10 हो, तभी आम लोगों को मिलेगा बेहतर लाभ

    Share Add as a preferred…

    पूर्णिया प्रक्षेत्र में पेयजल योजनाओं की समीक्षा, मंत्री संजय कुमार सिंह ने 15 दिनों में बंद चापाकलों की मरम्मत और जलापूर्ति बढ़ाने के दिए निर्देश

    Share Add as a preferred…