तेजस्वी यादव का एनडीए पर हमला — “पानी जब रुक जाता है, तो सड़ जाता है, यही हाल बिहार सरकार का है”

किशनगंज (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने किशनगंज जिले के कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के अलता में एक जनसभा को संबोधित किया।

राजद प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम के समर्थन में आयोजित इस सभा में तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार किया और कहा कि “बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है।”

“बिहार की सरकार सड़ चुकी है” — तेजस्वी यादव का तंज

तेजस्वी ने मौजूदा सरकार की तुलना सड़े हुए पानी से करते हुए कहा,
“पानी जब एक जगह ज्यादा समय तक रुकता है, तो सड़ जाता है। यही हाल बिहार की मौजूदा सरकार का है।”
उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार ऐसे शासन को बदलने का समय आ गया है, जो बिहार को ठहराव और पिछड़ेपन की ओर ले गया है।

“लालू जी ने आडवाणी को गिरफ्तार किया, मैं अमित शाह से क्यों डरूं?”

तेजस्वी ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा बीजेपी और आरएसएस की नीतियों के खिलाफ लड़े हैं।
उन्होंने कहा,

“जब लालू जी ने आडवाणी जी को गिरफ्तार किया था, तब वे बीजेपी की धमकियों से नहीं डरे। फिर मैं उनका बेटा हूंं, अमित शाह की धमकियों से कैसे डर सकता हूं?”

“मोदी जी बिहार आते हैं तो सिर्फ हमें गाली देते हैं”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा,
“मोदी जी बिहार आते हैं तो सिर्फ मुझे और लालू जी को गाली देते हैं। अब चुनाव आया है, तो केस और मुकदमों का डर दिखाया जा रहा है। लेकिन हम इनकी गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं।”

जनसभा में उमड़ी भीड़, तेजस्वी ने की मुजाहिद आलम को जिताने की अपील

तेजस्वी यादव ने जनता से अपील की कि राजद प्रत्याशी मास्टर मुजाहिद आलम को भारी मतों से जिताएं ताकि कोचाधामन में विकास की नई शुरुआत हो सके।सभा में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, कारी शोएब सहित कई राजद और गठबंधन दलों के नेता मौजूद रहे। तेजस्वी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और “तेजस्वी तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारे लगाए।


तेजस्वी यादव का एनडीए पर हमला — “पानी जब रुक जाता है, तो सड़ जाता है, यही हाल बिहार सरकार का है”

ये भी पढ़े..

भागलपुर में स्वाद का नया ठिकाना बना ‘जायका मटन’, तिलकामांझी में भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुई खास फूड डेस्टिनेशन

Share Add as a preferred…

जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, राजस्थान और बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

Share Add as a preferred…