चुनावी प्रचार खत्म होते ही पटना लौटे तेजस्वी, राबड़ी आवास पहुंचकर पिता लालू यादव से लिया आशीर्वाद

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज रविवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया। दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी। प्रचार खत्म होते ही महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पटना लौट आए।

पटना लौटते ही राबड़ी आवास पहुंचे तेजस्वी

तेजस्वी यादव चुनावी कैंपेन समाप्त करके पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सीधे राबड़ी देवी आवास गए। वहां उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

तेजस्वी के साथ राज्यसभा सांसद संजय यादव सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

MP संजय यादव चलाकर लाए तेजस्वी की गाड़ी

दिलचस्प दृश्य यह रहा कि एयरपोर्ट से राबड़ी आवास तक तेजस्वी यादव की गाड़ी खुद सांसद संजय यादव चलाते हुए दिखाई दिए। राबड़ी आवास पहुंचने पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया।

आखिरी चरण में तेजस्वी का ताबड़तोड़ प्रचार

तेजस्वी यादव ने रविवार को अंतिम दिन धुंआधार चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने कई सीटों पर महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा और NDA पर कड़ा हमला बोला।

अब सारे नेताओं की निगाहें 11 नवंबर की वोटिंग और 14 नवंबर के परिणाम पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि बिहार की जनता किसे सत्ता सौंपती है।

  • Related Posts