तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश की ‘प्रगति यात्रा’ को बताया ‘अलविदा यात्रा’

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 23 दिसंबर से प्रस्तावित ‘प्रगति यात्रा’ को ‘अलविदा यात्रा’ बताया है। यादव अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के दौरान अररिया में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से प्रगति यात्रा पर जाने वाले हैं। मुख्यमंत्री कुमार प्रगति यात्रा पर नहीं बल्कि अलविदा यात्रा पर जा रहे हैं।

‘यह अधिकारियों की लूट की छूट की यात्रा’

नेता प्रतिपक्ष ने लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री कुमार की कही बातों को याद दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछली बार पूर्णिया में ही कह दिया था कि ये हमारा अंतिम चुनाव है क्योंकि उन्हें भी पता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब उनको कुर्सी देने वाली नहीं है। इसलिए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर नहीं बल्कि अलविदा यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तभी इस यात्रा में एक बड़ी राशि खर्च की जा रही है। यह अधिकारियों की लूट की छूट की यात्रा है।

2025 में बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार’

यादव ने दावा किया कि वर्ष 2025 में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, ‘हमारी पार्टी ‘ए टू जेड’ की है। पार्टी में सभी को हिस्सेदारी मिलती है।’ उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी होगी। इस बार भी इसी तर्ज पर सीटों का बंटवारा होगा और इसी तर्ज पर महागठबंधन के दलों को सीट मिलेगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, पारिवारिक तनाव और मानसिक स्थिति बनी मौत की वजह

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *