तेजस्वी ने बिहार को बताया भ्रष्टाचार की गंगोत्री, सीएम नीतीश का नाम लेकर लगाए ये आरोप

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं तो दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत राज्य के अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका फीडबैक ले रहे हैं। गुरुवार को तेजस्वी यादव गया पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

गया में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा डीके बॉस असली लाभार्थी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा आगे कर कुछ लोग लूट रहे हैं। हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं। कैसे यह खेल हो रहा है, डीके बॉस कैसे वसूली हो रहा है, डीके टैक्स कैसे लग रहा है, इसके बारे में जल्द ही सबके सामने बोलेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा में 2 अरब 25 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च हुए हैं लेकिन, प्रगति यात्रा नहीं यह दुर्गति यात्रा है। मुख्यमंत्री रिटायर्ड अधिकारियों को लेकर घूम रहे हैं। यह अधिकारियों की लूट की छूट की यात्रा है। विशेष राज्य की चर्चा कहीं नहीं होती। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई जवाब विजन नहीं है, कोई ब्लूप्रिंट नहीं है। नीतीश कुमार अब थके हुए हैं। बिहार अब भ्रष्टाचार का गंगोत्री हो गया है।

उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा में 2 अरब 25 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च हुए हैं लेकिन, प्रगति यात्रा नहीं यह दुर्गति यात्रा है। मुख्यमंत्री रिटायर्ड अधिकारियों को लेकर घूम रहे हैं। यह अधिकारियों की लूट की छूट की यात्रा है। विशेष राज्य की चर्चा कहीं नहीं होती। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई विजन नहीं है, कोई ब्लूप्रिंट नहीं है। नीतीश कुमार अब थके हुए हैं। बिहार अब भ्रष्टाचार का गंगोत्री हो गया है।

  • ये भी पढ़े..

    समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर तोड़ा 20 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

    Share Add as a preferred…

    विदाई समारोह में भावुक हुए डीएम नवल किशोर चौधरी, बोले— भागलपुर से बना आत्मीय रिश्ता हमेशा रहेगा याद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *