तेजप्रताप का बड़ा धमाका: बोले- मेरा कोई बच्चा नहीं, मुझे फंसाया जा रहा; 5 RJD नेताओं को बताया ‘जयचंद’, भाई तेजस्वी के दोस्त का भी नाम

पटना | राजद से निष्कासित और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव रविवार (8 फरवरी 2026) की देर शाम मीडिया के सामने आए और अपना दर्द बयां किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही उन अफवाहों पर जमकर भड़ास निकाली, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक महिला ने उनके बच्चे को जन्म दिया है।

“चरित्र हनन किया जा रहा, मेरा उस महिला से कोई रिश्ता नहीं”

​तेजप्रताप ने गुस्से में कहा कि मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है।

  • आरोप: “सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है कि जिस महिला से मेरा नाम पहले गलत तरीके से जोड़ा गया था, उसने मेरे बच्चे को जन्म दिया है। यह सब झूठ है और मुझे मानसिक रूप से परेशान करने के लिए किया जा रहा है।”
  • सफाई: उन्होंने साफ किया कि उस महिला से उनका कोई संबंध नहीं है और न ही वह किसी बच्चे के पिता बने हैं।

5 ‘जयचंदों’ के नाम उजागर, तेजस्वी के करीबी भी निशाने पर

​तेजप्रताप ने इस साजिश के पीछे 5 लोगों का हाथ बताया और उन्हें ‘जयचंद’ (गद्दार) करार दिया। उन्होंने इन लोगों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

ये हैं वो 5 नाम:

  1. संजय यादव: राजद के मौजूदा राज्यसभा सांसद।
  2. सुनील सिंह: विधान पार्षद (MLC)।
  3. शक्ति सिंह यादव: पूर्व विधायक।
  4. मुकेश रोशन: पूर्व विधायक।
  5. रमीज: भाई तेजस्वी यादव के बेहद करीबी मित्र।

फेसबुक पोस्ट का वो सच: “हैकर्स ने लिखा था 12 साल का रिश्ता”

​तेजप्रताप ने पुरानी घटना का भी जिक्र किया जिसकी वजह से उन्हें आरजेडी से निकाला गया था।

  • हैकिंग का दावा: उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले मेरे फेसबुक पेज पर जो पोस्ट आई थी (जिसमें महिला के साथ 12 साल के रिश्ते की बात थी), वह इन्हीं ‘पाच जयचंदों’ ने मेरा अकाउंट हैक करके लिखी थी।
  • इतिहास: तेजप्रताप ने कहा कि जैसे जयचंद ने गद्दारी की थी, वैसे ही ये लोग पार्टी और परिवार को तोड़ने का काम कर रहे हैं।
  • Related Posts

    पटना में ‘नितिन’ उत्सव: “जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल…” गानों पर झूमे कार्यकर्ता; 45 साल के अध्यक्ष का रोड शो जैसा स्वागत, पोस्टर से पटा शहर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading