राबड़ी आवास खाली होने पर तेज प्रताप यादव का बयान

लालू परिवार के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली किए जाने को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। इसी बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव का इस पूरे मामले पर बयान सामने आया है।

तेज प्रताप यादव ने दो टूक शब्दों में कहा कि

सरकारी आवास किसी का निजी मकान नहीं होता। उसे एक न एक दिन खाली करना ही पड़ता है।


लंबे समय से 10 सर्कुलर रोड में रह रही थीं राबड़ी देवी

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी लंबे समय से 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रह रही थीं। हाल ही में बिहार सरकार की ओर से उन्हें नया सरकारी आवास आवंटित किया गया।

शुरुआत में आरजेडी की ओर से यह दावा किया गया था कि राबड़ी देवी बंगला खाली नहीं करेंगी, लेकिन बाद में रात के अंधेरे में आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके बाद से इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।


तेज प्रताप बोले– अपने मकान में जाएंगे

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा,

“अगर 10 सर्कुलर रोड खाली हो रहा है तो अपना मकान है, अपने मकान में जाएंगे। सरकारी आवास तो वैसे भी सबको छोड़ना पड़ता है।”


सोशल मीडिया धमकी पर क्या बोले तेज प्रताप?

सोशल मीडिया पर धमकी मिलने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि

सोशल मीडिया के जरिए धमकी मिली थी, इसको लेकर हमने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा है।”


झारखंड सरकार पर भी साधा निशाना

इससे पहले तेज प्रताप यादव शनिवार को पटना में भूमिहार एकता मंच के संयोजक आशुतोष कुमार के भाई की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि

“सरकार अपराधियों को खुली छूट दे रही है और उन्हें बचाने का काम कर रही है।”

तेज प्रताप यादव ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की।


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading