तेजप्रताप यादव का तीखा हमला: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा – “लोकतंत्र बचा रहे हैं या तार-तार कर रहे हैं?”

पटना। बिहार की सियासत में एक बार फिर राजद नेता और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव का विवादित बयान सुर्खियों में है। तेजप्रताप ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अपने ही छोटे भाई, राजद नेता तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला है।

तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा –

“मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने के लिए निकले हैं या फिर लोकतंत्र को तार-तार करने निकले हैं। जिस प्रकार से नबीनगर विधानसभा से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के गाड़ी चालक और एक मीडिया पत्रकार को जयचंद द्वारा मारा-पीटा और गाली-गलौज किया गया है, यह बेहद ही गलत और शर्मनाक है। मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं।”

तेजप्रताप ने आगे लिखा –

“मैं तेजस्वी को कहना चाहता हूं अभी भी समय है। अपने आस-पास के जयचंदों से सावधान हो जाओ, नहीं तो चुनाव में बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा। अब आप कितने समझदार हैं, यह चुनाव परिणाम तय कर देगा।”

राजनीतिक हलकों में हलचल

तेजप्रताप यादव के इस बयान को सियासी गलियारों में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर सीधा कटाक्ष माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह बयान राजद के अंदरूनी खींचतान को भी उजागर करता है।

पार्टी की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल, तेजप्रताप यादव के इस बयान पर राजद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह बयान बिहार की आगामी चुनावी राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है।


 

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading