पिता बनने की अफवाह पर भड़के तेजप्रताप यादव, बोले—“मेरी कोई बेटी नहीं, ये झूठी खबर”

पटना। जनतांत्रिक जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पिता बनने की चल रही अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिस बच्ची को उनकी बेटी बताया जा रहा है, वह आकाश भारती और अनुष्का यादव की संतान है, उनकी नहीं।

तेजप्रताप यादव ने स्पष्ट कहा, “मेरी एक ही बेटी है, जिसका नाम कात्यायनी है।” उन्होंने बताया कि कात्यायनी उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव की बेटी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को भ्रामक और झूठा करार देते हुए कहा कि उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है।

कोर्ट जाने की चेतावनी

तेजप्रताप यादव ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें बदनाम कर राजनीति से दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह सिलसिला नहीं रुका तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

मांझी के ट्वीट पर भी दी सफाई

केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी द्वारा बधाई देने वाले ट्वीट पर भी तेजप्रताप ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मांझी सच्चाई से अनजान थे, इसलिए उन्होंने ट्वीट किया था, लेकिन बाद में तथ्य सामने आने पर ट्वीट हटा दिया।

साजिश का आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजप्रताप यादव ने कुछ व्यक्तियों के नाम लेते हुए उन पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए झूठी खबरें फैलाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस तरह की अफवाहें किसी को भी डिप्रेशन में डाल सकती हैं।

तेजप्रताप यादव ने कहा कि यदि उनके जीवन में ऐसी कोई निजी बात होती तो वे स्वयं सार्वजनिक मंच या सोशल मीडिया के जरिए साझा करते। फिलहाल उन्होंने इस पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘नशे’ ने बिगाड़ा वरमाला का खेल! दूल्हे की अजीब हरकतों पर बिफरी दुल्हन, बाराती बने बंधक; जानें 5 लाख के जुर्माने से ‘फेरों’ तक की पूरी कहानी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    चंपारण में भ्रष्टाचार पर ‘निगरानी’ का प्रहार! ₹30,000 घूस लेते धरे गए डेयरी फील्ड ऑफिसर; ‘समग्र विकास योजना’ में मांग रहे थे ‘कट मनी’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading