तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला: RJD विधायक भाई वीरेंद्र को बताया गुंडा-मवाली, कहा– “इन्हीं लोगों ने बिहार को बर्बाद किया”

पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र पर खुलकर हमला बोला है। तेज प्रताप ने उन्हें गुंडा, मवाली और बिहार को बर्बाद करने वाला बताया और सरकार से उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि गुरुवार को मनेर में मतदान के दौरान एक बूथ पर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद भाई वीरेंद्र पर एक दारोगा से गाली-गलौज करने और जला देने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

शुक्रवार को पटना में पत्रकारों ने जब इस मामले पर तेज प्रताप से सवाल पूछा, तो वे भड़क उठे। उन्होंने कहा—
“इस पर कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह राजद नेता ही क्यों न हों। इन्हीं लोगों ने बिहार को बर्बाद किया है। ये गुंडे-मवाली हैं और दलितों की पिटाई करते हैं। सरकार को ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

तेज प्रताप और भाई वीरेंद्र के बीच यह पहला विवाद नहीं है। कुछ महीने पहले भी पंचायत सचिव से गाली-गलौज के मामले में तेज प्रताप ने विधायक की आलोचना की थी। तब भी एक पंचायत सेवक से दुर्व्यवहार का आरोप लगा था और ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। उस मामले में एससी-एसटी थाने में केस दर्ज हुआ था।

अब ताजा प्रकरण में भी भाई वीरेंद्र पर नई एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

  • Related Posts

    गया की बेटियां अब उड़ाएंगी ड्रोन और बनेंगी सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट! “नव्या प्रोजेक्ट” से बदल रही 14-18 साल की किशोरियों की तकदीर; जानें कैसे जुड़ें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading