घर से जेवरात व नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हुई किशोरी, मां को मिली धमकी, FIR दर्ज

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक किशोरी घर से जेवरात व नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। मां प्रेमी के घर शिकायत करने पहुंची तो उसके साथ परिजनों ने मारपीट कर धमकी दे डाली। मां ने प्रेमी व उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी का इलाके के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले किशोरी परिजनों के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि तड़के किशोरी घर में रखे 80 हजार रुपए की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई।

परिजनों ने किशोरी को आसपास के इलाके व रिश्तेदारियों में तलाश किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। आरोप है कि मां प्रेमी के घर पहुंची तो उसके साथ मारपीट कर दी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दानिश पुत्र जलील और जलीस निवासी खुर्जा नगर बुलंदशहर, अनम व अशरफ निवासी जमालपुर सिविल लाइन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

घर वालों का कहना है कि उन्हें शक है लड़की के साथ कोई अनहोनी हुई है। उन्होंने लड़की की जानकारी जुटाने की कोशिश की है लेकिन किसी भी रिश्तेदार या जानकारी के पास लड़की की जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि लड़की के साथ आरोपियों ने कोई अनहोनी की है। उसके पास घर से उठाए कई हजार रुपये और जेवर है। पैसों के लालच में से बहला-फुसलाकर आरोपी ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को खोजा जा रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्णिया में 24 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़े तीन आरोपियों को

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में वन्यजीव तस्करों ने भालू का किया शिकार, दो गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *