IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में बड़ा बदलाव तय, कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम; वैभव सूर्यवंशी समेत नए चेहरों को मिल सकता है मौका

IPL 2026 के बाद भारतीय टी20 टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आगामी सीरीज और ICC Men’s T20 World Cup 2028 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता नई टीम कॉम्बिनेशन पर काम कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया की अगली भिड़ंत आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली है। ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर युवा खिलाड़ियों को मौका देने की योजना बनाई जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Abhishek Sharma, Sanju Samson और Suryakumar Yadav जैसे खिलाड़ी, जो लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है।

वहीं, युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की पूरी संभावना है। इसमें Vaibhav Suryavanshi, Rajat Patidar, Dhruv Jurel, Ayush Mhatre, Ravi Bishnoi, Prasidh Krishna और Nitish Kumar Reddy जैसे नाम शामिल हैं।

चयनकर्ता इस समय भविष्य की टीम तैयार करने पर जोर दे रहे हैं, ताकि 2028 तक एक मजबूत और संतुलित टी20 टीम बनाई जा सके। ऐसे में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका बन सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…