टीम इंडिया ने किया बांग्लादेश का सूपड़ा साफ, 133 रन से जीता तीसरा मैच

भारतीय टीम ने हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को 133 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की और 3 मैचों की टी-20 सीरीज में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया. तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने 298 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, लेकिन जवाब में बांग्लादेश की टीम 164 के स्कोर तक ही पहुंच पाई और भारत ने बड़ी जीत दर्ज कर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया.

भारत ने 133 रनों से जीता तीसरा T20I मैच

भारत के दिए 298 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिल सकी. पहले ओवर की पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने परवेज हुसैन इमोस को गोल्डन डक पर चलता कर दिया.  इसके बाद फिर बांग्लादेश की टीम वापसी नहीं कर पाई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही.

हालांकि, तारीफ करनी होगी Towhid Hridoy की, जिन्होंने एक छोर से गिरते विकेट्स के बीच 63(42) रनों की अहम पारी खेली. जो बांग्लादेश की ओर से खेली गई सबसे बड़ी पारी रही. इस तरह बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 164/7 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. इस तरह भारत ने बांग्लादेश को 133 रन से हरा दिया.

टीम इंडिया ने दिया था 298 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसे पूरी टीम ने मिलकर सही साबित किया. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में संजू सैमसन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 40 गेंदों में शतक ठोक दिया. इसके बाद वह 111(47) रन बनाकर आउट हुए. सूर्यकुमार यादव ने 75(35) रन की पारी खेली. इनके बाद रियान पराग ने 13 गेंदों पर 34 और हार्दिक पांड्या ने 18 गेंदों पर 47 रन की आतिशी पारी खेली.

इस तरह टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 297 रन बोर्ड पर लगा दिए. इसी के साथ भारतीय टीम ने टी-20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया.

भारत ने बांग्लादेश को किया क्लीन स्वीप

भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में पूरी तरह से मेजबानों का दबदबा देखने को मिला. जहां, भारत ने तीन में से सभी तीन मैच जीते और बांग्लादेस को टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया.

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading