दिनदहाड़े गोली मारकर शिक्षक की हत्या, इलाके में मचा हडकंप; मातम का माहौल

अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकलकर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरविंद यादव के रूप में हुई है. मिडिल स्कूल झीरवा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। अरविंद यादव के श्यामपुर गांव के पूर्व मुखिया के पिता थे। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।

बताया जा रहा है कि अरविंद यादव घर से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद शिक्षक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना के परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले कि तहकीकात जारी है।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, बोले– 21 साल में विकास के लगभग हर पैमाने पर पीछे है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आवास योजना में फोटो के नाम पर ₹500 वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा; मुखिया से जवाब मांगने पर बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *