छाता लेकर जाएं छठ घाट, इन 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, ठंड बढ़ने के आसार

नवंबर माह से मौसम में काफी बदलाव दिख रहा है. सुबह में कोहरा और दिन में मौसम शुष्क रहता है. मौसम विभाग के अनुसार 4 नवंबर से ही तापमान में कमी आने लगी है. बिहार के गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान किशनगंज में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

छठ पूजा में कैसा रहेगा मौसमः मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने छठ पूजा के दौरान मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के अनुसार छठ पूजा के संध्या अर्घ्य और सुबह के अर्घ्य के दिन 17 जिलों में बारिश हो सकती है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है.

  • Related Posts

    बिहार बजट किसानों के लिए गेमचेंजर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकत.. राम कृपाल यादव बोले—जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना होगी शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading