टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड – जीतने वाली टीम उठाएगी खिताब!

मुंबई, 3 मार्च 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इतिहास रचने से महज दो कदम दूर है। टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।

इतिहास गवाह: IND vs ENG सेमीफाइनल

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला अब तक 2 बार हुआ है। साल 2022 में इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता। इसके बाद 2024 में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में साउथ अफ्रीका को मात दी और ट्रॉफी अपने नाम की। इन आंकड़ों के अनुसार, जो भी टीम इस मुकाबले में जीतेगी, वही अंत में खिताब की रेस में आगे रहेगी।

वानखेड़े का रिकॉर्ड

टीम इंडिया का वानखेड़े पर प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 5 में जीत हासिल की है। टीम को इस मैदान पर आखिरी हार 2017 में मिली थी।
इंग्लैंड ने इस मैदान पर 6 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 3 में हार रही। दोनों टीमें वानखेड़े में 2 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें हर टीम ने एक-एक जीत दर्ज की है।

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इस मुकाबले के नतीजे से ट्रॉफी की दिशा तय हो सकती है, और टीम इंडिया फैंस इस मुकाबले से इतिहास देखने की उम्मीद में हैं।


 

  • Related Posts

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की बड़ी भविष्यवाणी: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading