टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-वेस्टइंडीज के बीच वर्चुअल नॉकआउट, टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी

कोलकाता। ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

यह मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट है। जो टीम जीतेगी, वह सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुके हैं। अब इस मैच से चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला होगा।

दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति

भारत और वेस्टइंडीज दोनों के पास सुपर-8 में 2-2 अंक हैं। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 107 रन से जीत दर्ज की, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से 9 विकेट से हार गई।

वहीं भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर दमदार वापसी की। कागज पर दोनों टीमें संतुलित नजर आ रही हैं, ऐसे में फैंस को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।


दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत:

  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  • अभिषेक शर्मा
  • ईशान किशन
  • तिलक वर्मा
  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  • हार्दिक पांड्या
  • शिवम दुबे
  • अक्षर पटेल
  • वरुण चक्रवर्ती
  • जसप्रीत बुमराह
  • अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज:

  • ब्रैंडन किंग
  • शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर)
  • शिमरोन हेटमायर
  • रोवमैन पॉवेल
  • शेरफेन रदरफोर्ड
  • रोस्टन चेज़
  • रोमारियो शेफर्ड
  • जेसन होल्डर
  • अकील हुसैन / मैथ्यू फोर्ड
  • गुडाकेश मोती
  • शमर जोसेफ

अब देखना दिलचस्प होगा कि दबाव भरे इस मुकाबले में कौन सी टीम बेहतर प्रदर्शन कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करती है।

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…