T20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान पर 61 रन की जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, धोनी-रोहित भी नहीं कर पाए थे ऐसा

कोलंबो: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। 15 फरवरी को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान को 114 रन पर समेट दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच गई।

कप्तान सूर्या ने बनाया नया रिकॉर्ड

इस जीत के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। यह पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में रन अंतर के हिसाब से भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

भारत की पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में पिछली बड़ी जीतें:

  • 61 रन – कोलंबो, 2026 (सूर्यकुमार यादव की कप्तानी)
  • 11 रन – 2012
  • 6 रन – 2024 (रोहित शर्मा की कप्तानी)
  • 5 रन – 2007

इस तरह भारत ने पहली बार पाकिस्तान को इतने बड़े अंतर से हराया है।

पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी हार

यह हार पाकिस्तान के लिए भी रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार रही।

हार का अंतरविपक्षी टीमस्थान/वर्ष
84 रनवेस्टइंडीजमीरपुर, 2014
61 रनभारतकोलंबो, 2026
48 रनइंग्लैंडद ओवल, 2009

मैच का हाल

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई और टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई।

सुपर-8 में भारत की एंट्री

लगातार अच्छी प्रदर्शन के बाद भारत ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि पाकिस्तान की राह अब मुश्किल हो गई है और अगले मुकाबलों में जीत जरूरी हो गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, दो टीमों ने राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए किया क्वालीफाई

    Share Add as a preferred…

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल डेब्यू में तोड़ा सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड

    Share Add as a preferred…