T20 वर्ल्ड कप 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सुपर 8 में जगह पक्की कर ली है। कप्तान एडेन मार्करम की शानदार पारी टीम की जीत की सबसे बड़ी वजह रही।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी रही फीकी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

  • टिम सेफर्ट – 13 रन
  • फिन एलन – 31 रन
  • मार्क चैपमैन – 48 रन
  • डेरिल मिचेल – 32 रन
  • जेम्स नीशम – नाबाद 23 रन

ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सैंटनर बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिसके चलते टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन ही बना सकी।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

मार्करम की कप्तानी पारी से आसान जीत

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को तेज शुरुआत मिली।

  • क्विंटन डी कॉक – 20 रन
  • रयान रिकेल्टन – 21 रन
  • डेवाल्ड ब्रेविस – 21 रन

कप्तान एडेन मार्करम ने 44 गेंदों पर नाबाद 86 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। डेविड मिलर ने भी नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।

सुपर 8 में पहुंची पहली टीम

इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। टीम का अब तक टूर्नामेंट में प्रदर्शन बेहद संतुलित और प्रभावी रहा है।


 

  • Related Posts