T20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराया, लगातार दूसरी जीत

कोलंबो: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। अमेरिका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 32 रनों से जीत हासिल की। 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन ही बना सकी।

अमेरिका की ओर से शुभम रंजने ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि जहांगीर ने 49 रन बनाए, लेकिन ये पारियां टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं। पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट झटके।


अमेरिका की अच्छी शुरुआत, लेकिन लक्ष्य से रह गई दूर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की शुरुआत ठीक रही। पहले विकेट के लिए एंड्रीज गौस और जहांगीर ने 42 रन जोड़े। गौस 13 रन बनाकर मोहम्मद नवाज का शिकार बने। कप्तान मोनांक पटेल भी 3 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए।

मिलिंद कुमार ने 29 रनों का योगदान दिया, जबकि जहांगीर 34 गेंदों में 49 रन बनाकर शादाब खान की गेंद पर आउट हुए।
अंतिम ओवरों में शुभम रंजने ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 51 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग न मिलने के कारण अमेरिका लक्ष्य से पीछे रह गया।

पाकिस्तान की गेंदबाजी:

  • उस्मान तारिक – 3/27
  • शादाब खान – 2/26
  • मोहम्मद नवाज – 1 विकेट

साहिबजादा फरहान की विस्फोटक पारी से खड़ा हुआ बड़ा स्कोर

इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। ओपनर सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े।

  • सैम अयूब – 19 रन
  • सलमान आगा – 1 रन
  • बाबर आजम – 46 रन (32 गेंद)

मैच के हीरो रहे साहिबजादा फरहान, जिन्होंने मात्र 41 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की अहम साझेदारी ने पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।


ग्रुप में मजबूत हुई पाकिस्तान की स्थिति

इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सुपर-8 की ओर कदम और मजबूत कर लिए हैं। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर नेट रन रेट भी बेहतर कर लिया है। अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला ग्रुप चरण के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।


 

  • Related Posts