“टी20 WC 2026: मार्करम ने भारत पर मिली 76 रनों की जीत का राज़ बताया, भारत से कहा हुई चूक”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में टीम इंडिया को सुपर 8 का पहला मुकाबला हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में सूर्या एंड कंपनी 76 रनों से हार गई। भारतीय बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ।

मार्करम का बयान: जीत का श्रेय गेंदबाजों को

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में जीत के पीछे का कारण बताया और भारतीय टीम की कमजोरी पर भी बात की:

  • उन्होंने कहा, “हमारी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। विकेट अलग था, लेकिन हमारे खिलाड़ी हालात को जल्दी समझ गए। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।“
  • मार्करम ने बताया कि बीच के ओवरों में भारत के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे, वहीं उनकी टीम ने उसी समय बेहतर प्रदर्शन कर मैच को अपने पक्ष में किया।
  • उन्होंने कहा, “सबसे पहले उस पार्टनरशिप ने कमाल किया। उन्होंने स्कोर आगे बढ़ाया और मैच हमारे पाले में रखा। हमारी बल्लेबाजी ने बीच के ओवरों में फर्क पैदा किया।“

साउथ अफ्रीका की जीत का हीरो

  • डेविड मिलर: 35 गेंदों में 63 रन
  • ट्रिस्टन स्टब्स: 44 रन
  • डेवाल्ड ब्रेविस: 45 रन

साउथ अफ्रीका ने कुल 187 रन बनाए। जवाब में भारत की टीम सिर्फ 111 रन पर ऑलआउट हो गई। शिवम दुबे ही मुख्य प्रदर्शन करते दिखे और 42 रन बनाए। गेंदबाजों में मार्को यानसेन (4 विकेट), केशव महाराज (3 विकेट) और कॉर्बिन बॉश (2 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस हार के बाद भारत की सेमीफाइनल की राह अब बेहद कठिन हो गई है।


 

  • Related Posts

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने गौतम गंभीर की प्लानिंग पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading