भागलपुर की स्वीटी कुमारी ने वर्ल्ड फूड इंडिया प्रोग्राम में पीएम मोदी से की सीधी बातचीत

ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स से किया प्रभावित, पीएम ने दी शुभकामनाएँ

नई दिल्ली/भागलपुर, 26 सितम्बर 2025: दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया प्रोग्राम में भागलपुर की रहने वाली स्वीटी कुमारी ने पूरे बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद किया।

स्वीटी, जो विक्रमशिला कॉलोनी, उर्दू बाजार की निवासी हैं, ने अपने स्टार्टअप “अंग प्रदेश होम प्राइवेट लिमिटेड” के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि उनकी कंपनी के सारे प्रोडक्ट्स पूरी तरह से ऑर्गेनिक और शुद्ध तरीके से तैयार किए जाते हैं और सीधे उपभोक्ताओं के घर तक पहुँचाए जाते हैं।


पीएम मोदी हुए प्रभावित

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीटी के काम की सराहना करते हुए कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए ऑर्गेनिक उत्पाद सबसे बेहतर विकल्प हैं। उन्होंने स्वीटी और उनकी कंपनी को आगे बढ़ने और बेहतर काम जारी रखने की शुभकामनाएँ दीं।


देशभर के 5 उद्यमियों से बातचीत

आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशभर के सिर्फ पांच चुनिंदा उद्यमियों से संवाद किया, जिनमें बिहार की तरफ से प्रतिनिधित्व करने का गौरव स्वीटी कुमारी को मिला।


जिला प्रशासन ने जताया गर्व

स्वीटी के इस उपलब्धि पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और उद्योग विभाग की जीएम खुशबू कुमारी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि “यह पूरे भागलपुर जिले और बिहार के लिए गर्व की बात है कि यहां की बेटी ने राष्ट्रीय मंच पर प्रधानमंत्री से संवाद कर अपनी पहचान बनाई।”


यह कहानी न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश में उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने दम पर उद्यमिता की नई राह बना रहे हैं।


 

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading