सुशील मोदी बोले:बिना सीएम फेस के चुनाव जीतने मे भाजपा सक्षम

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा की शानदार सफलता के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस परिणाम ने फिर सिद्ध किया कि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किये बिना भी चुनाव जीते जा सकते हैं। यह जीत ब्रांड मोदी पर जनता के विश्वास की विजय है।

उन्होंने कहा कि बिहार के लिए यह चुनाव परिणाम इस सरकार की विदाई के साफ संकेत हैं। सत्ता में बैठे लोगों को बदलते समय की यह लिखावट पढ़ लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार से सहयोगी दल सबसे ज्यादा खुश होंगे। जदयू को मध्यप्रदेश में अपनी स्थिति का अंदाजा लग गया। उसके सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई। मध्यप्रदेश में 2004 से भाजपा सत्ता में है और वहां अपने काम के बल पर पार्टी का पांचवीं बार जनादेश प्राप्त करना असाधारण उपलब्धि है।

Related Posts

‘समृद्धि यात्रा’ के तहत सीएम नीतीश कुमार का सारण दौरा, 540 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

Share Add as a preferred…

Continue reading
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार बीजेपी में जश्न, पटना से नवादा तक होली-दिवाली जैसा माहौल

Share Add as a preferred…

Continue reading

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *