बिहार के रोहतास के सुशील कुमार 17वें दिन उत्तरकाशी सुरंग से सकुशल बाहर निकले

उत्‍तराखंड में उत्तरकाशी की टनल में 17 दिनों से फंसे स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदनपुरा गांव निवासी सुशील कुमार शर्मा मंगलवार की रात सकुशल निकाल लिए गए। घर में जैसे ही उन्हें निकलने की सूचना मिली पूरा परिवार खुशी से झूम उठा।

चंदनपुरा गांव के रहने वाले राजदेव शर्मा का पुत्र सुशील कुमार शर्मा  रोजी-रोटी के जुगाड़ में उत्तराखंड कमाने गए थे। वे  टनल में अचानक अन्य 40 मजदूरों के साथ फंस गए थे। इसके बाद से घर में मायूसी छाई हुई थी।

घटना के बाद ही सुशील के बडे भाई हरिद्वार शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे हुए थे। भाई के निकलने की सूचना सबसे पहले अपने पिता को दी, जिसके बाद घर में खुशी छा गई। घर में जश्न का माहौल है। देवता घर में दीपक जलाए गए।

बिहार के रोहतास के सुशील कुमार 17वें दिन उत्तरकाशी सुरंग से सकुशल बाहर निकले

  • Related Posts

    बिहार के प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी, चांदी का गदा और आभूषण ले उड़े चोर

    रोहतास: जिले से एक चौंकाने…

    Continue reading
    ‘नागराज’ वाला गिफ्ट! मिठाई के डिब्बे में मिला जिंदा सांप; दोस्त की ‘खौफनाक’ शरारत देख दूल्हे के उड़े होश

    HIGHLIGHTS ​अनोखा तोहफा: अकोढ़ी गोला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *