सीतामढ़ी के स्कूल में अंधविश्वास का खेल: ‘अक्षत’ खिलाने से 28 बच्चे बीमार

बिहार के सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड स्थित अथरी मिडिल स्कूल में अंधविश्वास का एक गंभीर मामला सामने आया है। चोरी की एक घटना के बाद कथित तांत्रिक उपाय के तहत बच्चों को अक्षत (चावल) खिलाया गया, जिसके बाद दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

लॉकेट चोरी के बाद कराया गया ‘तांत्रिक उपाय’

जानकारी के अनुसार, एक छात्र का सोने का हनुमान लॉकेट चोरी हो गया था। आरोप है कि चोर का पता लगाने के लिए स्कूल के एक शिक्षक ने अंधविश्वास का सहारा लिया। बाहर से लाए गए अक्षत को “सच उजागर करने” के नाम पर सभी बच्चों को खिलाया गया।

चावल खाते ही बिगड़ी तबीयत

चावल खाने के कुछ ही देर बाद करीब 28 बच्चों को पेट दर्द, जी मिचलाना और सिरदर्द की शिकायत होने लगी। बच्चों की हालत बिगड़ती देख स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

घटना के बाद सभी बीमार बच्चों को रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है।

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना से गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधविश्वास के नाम पर मासूम बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। लोगों ने दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की तैयारी की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में कोयला भंडार की खोज से खुलेंगी विकास की नई राहें, उद्योग और रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी कानून को चुनौती, वाहन जांच के दौरान बाइक सवार युवक के पास से विदेशी शराब बरामद

    Share Add as a preferred…