सुपौल: गांजा पीने के विवाद में दोस्त ने की गला रेतकर हत्या

सुपौल। सदर थाना क्षेत्र के बैरो ब्रह्मपुर वार्ड नंबर 4 में सोमवार रात गांजा पीने के विवाद में एक सनकी ने अपने दोस्त 58 वर्षीय हरेराम सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पंकज सिंह ने स्वयं थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात हरेराम सिंह और पंकज सिंह गांजा पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आवेश में आकर पंकज ने धारदार हथियार से हरेराम का गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

भाई ने बताई पूरी घटना

मृतक के भाई कैलाश सिंह ने बताया कि हरेराम हर रोज दूध बेचकर घर लौटता था। उसी दौरान रास्ते में पंकज सिंह के साथ उसकी कहासुनी हुई और पंकज ने अचानक हमला कर दिया।

एक माह में जिले में तीसरी हत्या

पुलिस के अनुसार, सुपौल में पिछले एक महीने में यह तीसरी हत्या है। पुलिस ने आरोपी पंकज सिंह को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *