सलमान के फार्महाउस की रेकी करने वाला सुक्खा गिरफ्तार, दाढ़ी बढ़ा कर होटल में छिपा था हत्या का प्लान बनाने वाला लॉरेंस गैंग का गुर्गा

पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा भी बहुत बढ़ा दी गई है। बाबा सिद्दीकी की हाल ही में मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनपर हमले की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इसके बाद ही सलमान कड़ी सुरक्षा में हैं। इसी बीच खबर आई है कि  एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी को पकड़ने के लिए नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस और पानीपत पुलिस ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया। वह होटल में छिपा हुआ था। उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी के साथ बाल बढ़ाए हुए था।

शूटर सुक्खा उन आरोपियों में शामिल है, जिसने नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस की रेकी की थी और सलमान खान के फार्महाउस पर हमला करने की साजिश का मुख्य आरोपी था। सुक्खा को नवी मुंबई लाया जा रहा है। इससे पहले इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक  पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में शूटर ने बताया कि वह लॉरेंस गैंग से काफी समय से जुड़ा है। इस पूछताछ में ये भी पता लगा है कि गैंग का नेटवर्क कई गांवों में फैला हुआ है और इस काम में कई लड़के शामिल हैं। पुलिस ने बताया है कि सुक्खा ने ही सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे।

जून में पुलिस को पनवेल में उनके फार्महाउस के पास एक्टर को निशाना बनाने की योजना का पता चला था। यह घटना अप्रैल में सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद हुई। बता दें कि सलमान खान ने इस मामले में दायर चार्जशीट में कहा था कि उन्हें लगता है कि उनके घर हुई फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंगउन्होंने ये भी बताया था कि इसी साल जनवरी में फर्जी पहचान वाले दो अज्ञात शख्स उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर जबरन घुसने की कोशिश की थी।का हाथ है, जो उन्हें और उनके परिवार को जान से मारना चाहता है।

  • ये भी पढ़े..

    बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा विवाद: आरोपी कर्मचारी निलंबित, 15 दिन में रिपोर्ट देगी उच्च स्तरीय जांच समिति

    Share Add as a preferred…

    आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में मुंगेर का युवक गिरफ्तार, पाक गैंगस्टर से संपर्क की जांच तेज

    Share Add as a preferred…