अररिया में हूए हत्याकांड का सफल उद्भेदन: 3 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

अररिया |अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में 29 अगस्त 2025 की रात हुई हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को बिहार पुलिस ने सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधी और बरामदगी

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. अमित यादव
  2. रूपक यादव
  3. मनु यादव

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एक खोखा और चार मोबाइल बरामद किए।

आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों में पहले से दर्ज आपराधिक मामले मौजूद हैं।

पुलिस ने बताया कि अब मामले की कानूनी कार्रवाई तेज़ी से जारी है और सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत ट्रायल के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

बिहार पुलिस की यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सरकारी डॉक्टर समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन जब्त

    Continue reading
    समस्तीपुर के रोसड़ा में बड़ी कार्रवाई, डकैती की योजना बना रहे 7 अपराधी गिरफ्तार; दो लोडेड पिस्टल, जिंदा कारतूस, लूटी गई बाइक–स्कूटी और कैमरा बरामद

    Continue reading