भव्य “श्री राम आविर्भाव महोत्सव” का सफल आयोजन

भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं विश्व मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के सदस्य डा. अर्जित शाश्वत चौबे जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि अटल विचार परिषद के मुख्य संरक्षक एवं श्री राम कर्मभूमि न्यास के संस्थापक श्री अश्विनी कुमार चौबे जी के मार्गदर्शन में मकर संक्रांति सह स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़ा, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष, तथा अयोध्या में श्री राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा एवं राम मंदिर निर्माण के प्रथम वर्ष के उपलक्ष्य में भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में भव्य “श्री राम आविर्भाव महोत्सव” “मैं अटल रहूँगा…” का आयोजन किया गया।

वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल श्री राम लला का पोर्ट्रेट:

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में श्री राम लला का विशाल पोर्ट्रेट विग्रह रहा, जिसे स्थानीय कलाकारों ने चावल के आटे एवं कोयले की गर्दी से तैयार किया।

यह 2500 स्क्वायर फीट में फैला हुआ था।

इसे केवल 10 घंटों में तैयार किया गया, जो गिनीज ऑफ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ।

इस ऐतिहासिक कार्य को भागलपुर के कलाकार अनिल कुमार एवं दिलीप कुमार ने सफलतापूर्वक पूरा किया।

सांस्कृतिक और सम्मान समारोह:

इस अवसर पर भागलपुर के सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, शैक्षणिक एवं व्यवसायिक संगठनों के पदाधिकारियों को विशिष्ट अटल सम्मान से सम्मानित किया गया।

प्रसिद्ध गायक चेतन चौबे ने भगवान श्री राम के भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्कूली बच्चों ने निबंध, क्विज़ एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

मंच संचालन अभय घोष सोनू ने किया।

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान:

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संतोष शाह जी एवं भागलपुर जिले के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सामाजिक एवं धार्मिक व अन्य संस्था के प्रमुख कार्यक्रम के दौरान श्री राम कर्मभूमि न्यास एवं अटल विचार परिषद के द्वारा सम्मानित व्यक्ति संतोष कुमार रोहित पांडे ,अरुण सिंह, नरेश मिश्रा भोला मंडल बृजेश मिश्रा वीरेश मिश्रा नरेश यादव सरवन बाजोरिया गोविंद अग्रवाल गिरधारी केजरीवाल कुंज बिहारी झुनझुनवाला अशोक भिवानी वाला गिरधारी केजरीवाल राम गोपाल पोद्दार रतन संथालिया अनिल खेतान नितिन भुवनिक विनोद अग्रवाल सुमित जैन गोपाल मिश्रा गोविंद अग्रवाल संगीता तिवारी नितेश चौबे सैकड़ो गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

1cb6ccd7 3fb3 4455 94f8 8cb4bf33da6c 2336825f 42b4 4611 bfc9 73106ba99bfe

योगदान और सराहना:

कार्यक्रम को सफल बनाने में अभय घोष सोनू, चंदन ठाकुर, श्वेता सुमन, प्रणब दास, शशि मोदी, पंकज सिंह, मुन्ना सिंह, सुधीर चौधरी, कोका चौबे, नीतेश चौबे, निरंजन सिंह, दीपक शाह, अनुज कुमार झा दीपक कुमार सूरज जायसवाल प्रवीण कुमार चाहत शुक्ला एवं अन्य का विशेष योगदान रहा।

डा. अर्जित शाश्वत चौबे जी ने इस कार्यक्रम को भारतीय संस्कृति, युवा सशक्तिकरण एवं भगवान श्री राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, सम्मानित गणमान्यजनों और आयोजन समिति का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    बेगूसराय: ‘अपराध बढ़ा, फिर भी आपने इन्हीं को चुना’; प्रशांत किशोर का जनता से सीधा सवाल, कहा- 17 लाख लोगों का विश्वास हमारी पूंजी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    तेजस्वी यादव का पहला सार्वजनिक संबोधन: मोदी की तुलना पुतिन से, आरजेडी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का दावा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *