राजधानी पटना में सब-इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक, जानें पूरा मामला

बिहार की राजधानी पटना में सब-इंस्पेक्टर रश्मि रंजन ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र की है। घायल सब-इंस्पेक्टर किराए के मकान में रहते थे। बुधवार की सुबह अचानक गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद घर के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची हवाई अड्डा थाना की पुलिस ने घायल  पुलिसकर्मी को गंभीर अवस्था में पटना के निजी अस्पताल पारस में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे सब-इस्पेक्टर

पटना एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि रश्मि रंजन वर्तमान में पटना जिले में पदस्थापित हैं। मूल रूप से श्रीकृष्ण नगर अहरी बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। परिवार के सदस्यों से जानकारी मिली है कि रश्मि रंजन पिछले 10-15 दिनों से तनाव में थे। तनाव के पीछे की वजह बताई जा रही है कि इनके गांव में किसी केस में इनका नाम है। यही वजह है कि उन्होंने बुधवार की सुबह खुद को गोली मार ली।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मचा कोहराम

घटना की सूचना घरवालों को दी गई। घर के लोगों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो गांव में कोहराम मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे। फिलहाल गंभीर हालत में पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है और उनके पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। मनोवैज्ञानिक तरीके से पिस्तल की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    दिल्ली में नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी! होम केयर ड्यूटी के दौरान किया दुष्कर्म; जामताड़ा में फूटा गुस्सा, छात्राओं का भारी प्रदर्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading