साहिबगंज में छात्रों को सिखाया गया ‘रेलवन ऐप’, पूर्व रेलवे ने चलाया डिजिटल जागरूकता अभियान

साहिबगंज। डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा पूर्व रेलवे हाई स्कूल, साहिबगंज में रेलवन ऐप को लेकर डिजिटल जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। अभियान में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म है रेलवन ऐप

वाणिज्य निरीक्षकों और टिकट जांच कर्मचारियों ने छात्रों को बताया कि रेलवन ऐप भारतीय रेल का एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां टिकट बुकिंग से लेकर यात्रा से जुड़ी कई सेवाएं एक ही ऐप पर मिलती हैं।

छात्रों को ऐप डाउनलोड, पंजीकरण और उपयोग की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही डिजिटल टिकटिंग, कैशलेस लेनदेन और पर्यावरण संरक्षण के फायदे भी बताए गए।

रेलवन ऐप की प्रमुख सुविधाएं

  • आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग
  • लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, पीएनआर और कोच पोजीशन
  • प्लेटफॉर्म टिकट की डिजिटल बुकिंग
  • अनारक्षित टिकट पर 3% छूट
  • आर-वॉलेट रिचार्ज पर 3% बोनस
  • रेल मदद, रिफंड और फीडबैक सुविधा

मालदा मंडल का यह प्रयास छात्रों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने और रेलवे सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस में ‘खूनी’ डकैती! समस्तीपुर के पैक्स अध्यक्ष के परिवार से 5 लाख की लूट; नकाबपोश बदमाशों ने मचाया तांडव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading