पटना से परीक्षा देकर घर लौटा था छात्र, सिर में मारी गोली

बेगूसराय में BSc नर्सिंग छात्र की हत्या, गांव में दहशत

बेगूसराय।बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में एक बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

घटना मोहनपुर गांव की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रियांशु राज के रूप में हुई है, जो बीएससी नर्सिंग का छात्र था। परिजनों के अनुसार, प्रियांशु पटना से परीक्षा देकर घर लौटा था। वह अभी घर पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटनास्थल से तीन खोखा, बाइक और मोबाइल बरामद

सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली खोखा, एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।


परिजनों का आरोप: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

मृतक के परिजनों का कहना है कि प्रियांशु का कुछ युवकों से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। उसे पहले भी धमकियां मिल रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है।


FSL टीम मौके पर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है।


गांव में पुलिस तैनात, जल्द खुलासे का दावा

हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading