एनजीए उच्च विद्यालय दुधैला बैकुंठपुर में छात्र की पिटाई, तीन दबंगों पर प्राथमिकी दर्ज

भागलपुर/सुल्तानगंज 29 अगस्त 2025 — एनजीए उच्च विद्यालय दुधैला बैकुंठपुर में शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब तीन दबंगों ने कक्षा नौ के छात्र रंजन कुमार की जमकर पिटाई कर दी।

पीड़ित छात्र रंजन कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे अंकित कुमार (मुंशी पट्टी), सुमन कुमार और चंदन कुमार (गंगापुर निवासी) विद्यालय में घुस आए और लाठी-डंडे, बेल्ट और मुक्कों से हमला कर दिया। इस घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में गहरी चोट आई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची लेकिन हमलावर तब तक फरार हो चुके थे। घायल छात्र को तत्काल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

पीड़ित पक्ष ने लिखित आवेदन देकर तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


 

  • Related Posts

    Bihar Women Welfare: बिहार की महिलाओं को ‘मातृ वन्दना’ की बड़ी सौगात! 4 साल में 18 लाख से अधिक के खाते में पहुंची राशि; जानें कैसे लें लाभ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading