गंगा का तेज बहाव, सैदपुर दुर्गा मंदिर के पास सड़क ध्वस्त

नवगछिया — गंगा का तेज बहाव एक बार फिर तबाही मचा रहा है। गोपालपुर प्रखंड के बलमत्तर बांध से ओवरफ्लो होकर आया पानी प्रखंड मुख्यालय होते हुए सैदपुर दुर्गा मंदिर के पास पथ निर्माण विभाग की सड़क और भवरा को तोड़ते हुए सीधे गंगा प्रसाद धार में समा गया।

पिछले तीन-चार दिनों से सैदपुर दुर्गा मंदिर के समीप बने भमरा से लगातार पानी निकल रहा है। बढ़ते दबाव के कारण सड़क का कई मीटर हिस्सा टूटकर बह गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर बहाव इसी रफ्तार से जारी रहा तो आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है।

फिलहाल मरम्मत और रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की गई है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ रही है।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading