डेंगू का डंक:राज्य में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार

पटना। राज्य में पिछले 24 घंटे में 355 डेंगू के मरीज मिले। इसके साथ ही बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या 15 हजार पार कर 15004 हो गई। इनमें केवल अक्टूबर में ही 8269 मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूर्वी चम्पारण में 19, मुंगेर में 16, सारण में 14, मुजफ्फरपुर में 13 मरीज मिले। राज्य के 12 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 270 मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है। सबसे अधिक भागलपुर मेडिकल कॉलेज में 81 मरीज भर्ती हैं। अन्य मेडिकल कॉलेजों में एम्स पटना में 26, आईजीआईएमएस 15, पीएमसीएच 24, एनएमसीएच 21, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर 21 जीएमसी पूर्णिया 12, मधेपुरा मेडिकल कॉलेज आठ और विम्स पावापुरी में 22 मरीज भर्ती हैं।

स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। साथ ही नगर निगम व जिला प्रशासन से समन्वय कायम कर फॉगिंग जारी रखने को कहा है।

ये भी पढ़े..

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

Share Add as a preferred…

बिहार में डिजिटल प्रशासन को मिलेगा नया आधार, सूचना प्रौद्योगिकी सेवा नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *