राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन – भागलपुर के सैंडिस कम्पाउंड में दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया जज़्बा

भागलपुर, दिनांक 18 सितंबर 2025: भागलपुर जिले के सैंडिस कम्पाउंड में आज राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता को खेल उत्सव का रूप दिया।

प्रतियोगिता में भागलपुर एवं बांका जिले के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें पैरा बैडमिंटन एवं पैरा एथलेटिक्स जैसे खेल विधाओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ

आयोजन का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी, भागलपुर सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन (भागलपुर इकाई) और बिहार PWD संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रमुख अतिथि

आयोजन में अतिथि के रूप में उपस्थित रहे –

  • श्रीमती किरण गोस्वामी, अध्यक्ष, भागलपुर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन
  • श्री बिभूति प्रसाद गोस्वामी, सदस्य, जिला 20 सूत्री समिति
  • जिला खेल पदाधिकारी
  • DPM बुनियाद केंद्र

आयोजन के जिला समन्वयक श्री रितेश कुमार, सचिव बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन रहे तथा कार्यक्रम का सम्पूर्ण प्रभार सहायक निदेशक श्री अगम श्रीवास्तव ने संभाला।

प्रतियोगिता की प्रमुख खेल विधाएँ एवं परिणाम

क्रमांकखेल का नामप्रथम स्थानद्वितीय स्थानतृतीय स्थान
1Javelin Throwविक्रम कुमारगोविंद मिश्रामो० नईमुक
2Shot Putसंदीप कुमारटिंकु कुमारनितिश कुमार
3100 मी. दौड़ (T20)विकास कुमारशरद चन्द्र सुमनअबु कैफ अंसारी

प्रतियोगिता में अनेक खेल विधाओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया और अपने अदम्य साहस व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


 

  • ये भी पढ़े..

    प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में पदयात्रा कर लोगों से मांगा समर्थन, कई इलाकों में किया जनसंपर्क

    Share Add as a preferred…

    बिहार में पीएचडी प्रवेश के नियम बदले: अब 4 वर्षीय रिसर्च ग्रेजुएशन के बाद सीधे मिलेगा PhD में दाखिला

    Share Add as a preferred…