मधुबनी में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, ‘कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल सहित एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के तीसरे चरण में आज मधुबनी में इकट्ठा हुए। सभी ने एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए एक स्वर में एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में न केवल हम जीतेंगे बल्कि 225 सीट से ज्यादा सीटों के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। मधुबनी के रहिका मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित विशाल एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

इस सम्मेलन में विभिन्न मंडलों, पंचायतों से जुटे हजारों कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में खड़े होकर एकजुट रहने का संकल्प लेते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाने को लेकर अपने अध्यक्षों को भरोसा दिया। सम्मेलन में आए एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। उन्होंने दिल्ली चुनाव परिणाम की चर्चा करते हुए कहा कि आज दिल्ली की जनता ने भी भाजपा को आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए दिल्ली में एनडीए की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज एनडीए पूरी ताकत से एकजुट है। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब बिहार की बारी है। उन्होंने कहा कि बिहार एनडीए को मजबूत करने के लिए अपने बूथ पर पूरी ताकत के साथ जुट जाएं।

मधुबनी में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, ‘कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने दावा करते हुए कहा कि आज एनडीए को मिलता जनता का विश्वास, सुशासन का आधार है। आज एनडीए की पहचान ही सुशासन है। उन्होंने कहा कि बिहार के स्वाभिमान, गौरव और उन्नति के लिए एनडीए जरूरी है। बिहार 2005 के बाद से काफी आगे बढ़ गया है और इस गति को बनाए रखने के लिए एनडीए जरूरी है। आज युवा, महिलाओं, किसानों के कल्याण के लिए काम किये जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा के मूलमंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ की ओर इंगित करते हुए कहा कि सबके प्रयास से देश और प्रदेश का विकास होगा।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नया आयाम दिया। दावा करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी बिहार के लोग राजद के शासनकाल को नहीं भूले हैं। नीतीश ने बीमारू बिहार को विकास की राह पर अग्रसर कर दिया। आज बिहार में सर्वसमाज के लिए काम हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह ने एनडीए की ताकत बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हम न केवल जीत दर्ज करने जा रहे हैं बल्कि एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं।

मधुबनी में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, ‘कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ’

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार ही नहीं देश की जनता का विश्वास एनडीए सरकार के प्रति बढ़ा है। एनडीए की प्राथमिकता समाज के निचले तबके का विकास और सर्वसमाज की चिंता होती है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हमारा 2025 का मिशन, 225 पर जाकर ही रुकेगा।

हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है और अगली सरकार भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से बनेगी। बिहार की जनता का विश्वास डबल इंजन की सरकार में बढ़ा है। इधर, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने भी एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि एनडीए की सरकार है तो हर कार्य मुमकिन है जबकि दूसरी ओर सत्ता के लिए बना दूसरा गठबंधन आज न केवल दिल्ली में बिखर गया बल्कि देशभर में यही स्थिति है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी तेज, Bihar AI Policy 2026 पर मंथन; विशेषज्ञों ने दिए बड़े सुझाव

    Share Add as a preferred…

    बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: शिक्षा, कृषि, रोजगार, AI और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिली रफ्तार, कई अहम प्रस्ताव मंजूर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *