राज्य स्तरीय U-19 क्रिकेट: मगध प्रमंडल ने भागलपुर को 45 रन से हराया, फाइनल में तिरहुत से भिड़ंत

भागलपुर के सैनडिस कंपाउंड में खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में चल रही राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में आज भागलपुर बनाम मगध प्रमंडल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में मगध प्रमंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भागलपुर को 45 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।


मगध के ओपनरों ने की तेज शुरुआत, पर भागलपुर के गेंदबाजों ने की वापसी

भागलपुर प्रमंडल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन शुरुआती ओवरों में यह निर्णय उनके खिलाफ जाता दिखा।
पहले 5 ओवरों में ही मगध प्रमंडल ने 50 रन ठोक दिए और स्कोर 150 से ऊपर जाता दिख रहा था।

लेकिन इसके बाद भागलपुर के गेंदबाजों ने मैच में जोरदार वापसी की।
पूरी टीम को 20 ओवर में 133 रन पर रोक दिया।

भागलपुर की ओर से

  • विराज ने 4 ओवर में 3 विकेट,
  • आरव ने 2 विकेट हासिल किए।

मगध प्रमंडल की ओर से

  • आदर्श राज ने 23 गेंद पर 31 रन (5 चौके)
  • आयुष कुमार ने 15 गेंद पर 24 रन (3 चौके) बनाए।

भागलपुर की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, रन आउट ने बढ़ाया दबाव

134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।
ओपनर अनय सिंह 10 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए।

दूसरे ओपनर रितेश कुमार ने 21 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 18 रन बनाए और टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।

इसके बाद लगातार ओवरों में तीन खिलाड़ी रन आउट होने से भागलपुर की बल्लेबाजी डगमगा गई।
मगध प्रमंडल ने फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भागलपुर को कोई अतिरिक्त रन लेने का मौका नहीं दिया।

मगध के गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर भागलपुर की उम्मीदें तोड़ दीं।
पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 88 रन ही बना सकी।


45 रन से जीतकर मगध प्रमंडल फाइनल में

मगध प्रमंडल ने यह मुकाबला 45 रन से जीता और फाइनल में जगह बना ली।
टीम की जीत में जहां गेंदबाजों ने एक-एक विकेट झटके, वहीं
तीन रन आउट और शानदार कैच निर्णायक साबित हुए।


फाइनल मुकाबला आज सुबह 9 बजे

मगध प्रमंडल अब तिरहुत प्रमंडल के खिलाफ आज सुबह 9:00 बजे फाइनल खेलेगा।
फाइनल मुकाबले के बाद दोपहर 1:00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार द्वारा दी गई।


 

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading