निवेशकों की मदद के लिए राज्य सरकार हमेशा तत्पर : मुख्यमंत्री नीतीश

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में आये लोगों का हृदय से स्वागत करता हूं। पिछले साल भी इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें मैं शामिल हुआ था। उसमें काफी संख्या में निवेश प्रस्ताव आये थे। उन पर काफी काम हुआ।

आप जानते हैं कि हमारी सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास के लिए कई नीतियां बनायी हैं। पिछले 18 वर्षों में हमने विकास के अनेक कार्य किये। खुशी की बात है कि अब आपलोग भी बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इससे बिहार के लोगों को रोजगार मिल रहा है। बिहार में औद्योगिक क्षेत्र में विकास के लिए जो माहौल तैयार हुआ है, उसका पूरा फायदा यहां के लोगों को मिलेगा। आप सभी को काम करने के लिए जो भी आवश्यकता होगी, उसे पूरा करने के लिए सरकार हमेशा तत्पर है। मैंने मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों को भी निर्देश दिया है। बता दें कि तबीयत खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री समारोह में शामिल नहीं हो पाए। उनका संदेश ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने पढ़कर सुनाया।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *