पटना में एसएसबी की संदीक्षा समिति ने शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया

जनकधारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों का सम्मान, छात्रों को कैरियर काउंसलिंग और वृक्षारोपण से जुड़ा संदेश

पटना।सीमान्त मुख्यालय एवं 40 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पटना के तत्वाधान में सोमवार को दानापुर स्थित जनकधारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में संदीक्षा (SSB Wives Welfare Association) द्वारा शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता भारती और सभी शिक्षकों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

गुरु हैं ज्ञान का दीपक

संदीक्षा की कार्यवाहक अध्यक्षा श्रीमती सुभ्रा साहा रॉय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “गुरु वो दीपक हैं, जो अज्ञान के अंधकार को ज्ञान की रोशनी से मिटा देते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया।

कैरियर काउंसलिंग और अनुभव साझा

कार्यक्रम के दौरान संदीक्षा सदस्यों ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग दी और अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारण और कड़ी मेहनत के जरिए सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

मिठाई वितरण और वृक्षारोपण

कार्यक्रम के अंत में छात्रों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में संदीक्षा सदस्यों और अध्यापकों ने वृक्षारोपण किया, ताकि विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके।

संदीक्षा सदस्य और एसएसबी कार्मिक उपस्थित

इस कार्यक्रम में संदीक्षा सदस्य श्रीमती ज्योति जायसवाल, श्रीमती जयवती बरगोहाईं सहित एसएसबी की महिला कार्मिक भी मौजूद रहीं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…