सृजन घोटाला : सीबीआई कोर्ट ने 14 दिनों के लिए सतीश को भेजा जेल

भागलपुर। सृजन घोटाला में आरोपित सतीश कुमार झा को सीबीआई ने बुधवार दोपहर विशेष न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 14 दिनों के लिए बेऊर जेल भेजा गया। सतीश की गिरफ्तारी मंगलवार को गाजियाबाद से सीबीआई ने की थी। सबौर स्थित सृजन महिला विकास सहयोग समिति की सचिव रहीं मनोरमा देवी के राजदार रहे सतीश सहकारिता विभाग में लेखा परीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

सीबीआई ने सतीश झा पर दर्ज केस संख्या 16/2018 किया था। जिसमें विशेष न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके खिलाफ सतीश झा ने विशेष न्यायालय सीबीआई संख्या-2 में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। सतीश की अर्जी में गुरुवार को सुनवाई होनी है। लेकिन इससे पहले ही सीबीआई ने गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *